बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मुस्लिम समुदाय ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। थाना किला क्षेत्र के आम वाली मस्जिद इंग्लिश गंज में सबसे पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की उसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के तराने गाते हुए सड़कों पर उतर गए। इस यात्रा का उद्देश्य भाईचारे को कायम रखना था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया हिंदुस्तान को आजाद …

बरेली,अमृत विचार। थाना किला क्षेत्र के आम वाली मस्जिद इंग्लिश गंज में सबसे पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की उसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के तराने गाते हुए सड़कों पर उतर गए। इस यात्रा का उद्देश्य भाईचारे को कायम रखना था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया हिंदुस्तान को आजाद कराने में अन्य समुदाय के साथ साथ मुस्लिम समुदाय ने कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भारत माता के वीर सपूतों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली।

आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह बहुत ही गर्व का विषय है दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य बरेली में गंगा-जमुनी मिसाल पेश करता है। तिरंगा यात्रा तिलक इंटर कॉलेज आदि जगह से होकर गुजरी।

ये भी पढ़ें- बरेली: बारादरी के बाद अब किला बना जुआरियों का अड्डा, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार