हल्द्वानी: होटल के रिसेप्शनिस्ट पर दिल्ली की महिला ने लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने होटल के रिसेप्शनिस्ट पर गाली-गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में दिल्ली निवासी महिला ने कहा कि वह बीते दिवस भवाली घूमने आई थी। देर रात वह मुखानी स्थित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने होटल के रिसेप्शनिस्ट पर गाली-गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में दिल्ली निवासी महिला ने कहा कि वह बीते दिवस भवाली घूमने आई थी। देर रात वह मुखानी स्थित एक होटल में पहुंची और उसने कमरा लिया।

महिला ने कहा कि उसने रिसेप्शनिस्ट से सामान कमरे में रखवाने को कहा। इस पर वह गाली गलौज पर उतारू हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार