हल्द्वानी: प्रेमी के लिए पति छोड़ा, पांच साल बाद प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़ दिया…रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिस प्रेमी के लिए दो बच्चों की मां ने अपने पति को तलाक दे दिया, पांच साल बाद उसी प्रेमी ने महिला को धोखा दे दिया। अब इस मामले में महिला ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिस प्रेमी के लिए दो बच्चों की मां ने अपने पति को तलाक दे दिया, पांच साल बाद उसी प्रेमी ने महिला को धोखा दे दिया। अब इस मामले में महिला ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी में मैनेजर है और उसकी दो बेटियां हैं। करीब पांच साल पहले महिला को साथ काम करने वाले पंकज मदान से प्यार हो गया। पंकज भी पहले से शादीशुदा था, बावजूद इसके दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया और तय किया कि दोनों तलाक लेकर शादी करेंगे। वर्ष 2018 में महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया, लेकिन पंकज ने नहीं दिया और यह बात उसने अपनी प्रेमिका से छिपा ली। अगस्त 2018 में दोनों ने गाजियाबाद के एक मंदिर में शादी कर ली। पांच साल साथ रहने के दरम्यान दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और इसी बीच पंकज द्वारा अपनी पत्नी को तलाक न देने के बाद सामने आई।

आरोप है कि पंकज ने प्रेमिका को घर से निकाल दिया और उसके संपत्ति पर कब्जा कर लिया। अब आरोपी महिला को जान की धमकी दे रहा है। एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार