हल्द्वानी: बेटे-बहू ने कब्जाया घर, प्रताड़ना से परेशान बूढ़ी मां किराए के घर में रहने को मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। संपत्ति के लालच में बहू-बेटे ने विधवा मां को घर से निकाल कर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। विधवा मां किराए के घर पर रहने को मजबूर है। इस मामले में पीड़िता ने अपने बहू-बेटे व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हनुमान गली मल्ला गोरखपुर सखावतगंज निवासी रामचमेली पत्नी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। संपत्ति के लालच में बहू-बेटे ने विधवा मां को घर से निकाल कर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। विधवा मां किराए के घर पर रहने को मजबूर है। इस मामले में पीड़िता ने अपने बहू-बेटे व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हनुमान गली मल्ला गोरखपुर सखावतगंज निवासी रामचमेली पत्नी स्व. सुभाष अरोरा ने पुलिस को बताया कि उसने बीते वर्ष जुलाई में अपने बेटे जितेन्द्र अरोरा उर्फ शम्मी व उसकी पत्नी के बुरे व्यवहार से खिन्न होकर अपनी चल-अचल संपत्ति से दोनों को बेदखल कर दिया था। रामचमेली का कहना है कि दोनों ने उसका जीवन निर्वाह करना दूभर कर दिया था। उसके साथ मारपीट की जाती और उसकी इच्छा के विरुद्ध सुभाष ने संजय बोरा उर्फ कृष्णा को घर में रख लिया। जिसने घर पर शासन शुरू कर दिया। जान से मारने की कोशिश की और इतना प्रताड़ित किया कि अपना घर छोड़कर किराए पर रहना पड़ा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रामचमेली की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार