हरदोई: मामूली विवाद में दबंग ने युवक पर डाला पेट्रोल, लगाई आग
शाहाबाद/हरदोई। मामूली विवाद के चलते एक दबंग ने क्रोध में आकर युवक के ऊपर मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर छिड़क दिया और आग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जल गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया परंतु हालत चिंताजनक होने के कारण हरदोई रेफर किया गया है। पाली थाना …
शाहाबाद/हरदोई। मामूली विवाद के चलते एक दबंग ने क्रोध में आकर युवक के ऊपर मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर छिड़क दिया और आग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जल गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया परंतु हालत चिंताजनक होने के कारण हरदोई रेफर किया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय शैफ निवासी अनिल कुमार 28 वर्ष पुत्र राजाराम अपनी ससुराल कूड़ी थाना पचदेवरा रक्षाबंधन पर्व पर गया था। वहां पर पहले से मौजूद रिश्तेदार दिनेश निवासी खिरिया से उसका किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया।
जिससे नाराज होकर दिनेश ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर अनिल कुमार के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी। अनिल कुमार जलने लगा। चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और अनिल को आनन फानन में सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: थाना किला के चंदन नगर में दबंगों ने की फायरिंग, घर में घुस कर की तोड़फोड़
