अलीगढ़: मैनेजर के घर से लाखों की चोरी, सीसीटीवी से सुराग लगा रही पुलिस
अलीगढ़, अमृत विचार। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र सहार देहली रेजीडेंस में शुक्रवार देर रात को टावर कंपनी के मैनेजर के फ्लैट से लाखों की चोरी हो गई। वह परिवार संग राखी बंधवाने बहन के घर नोएडा गए थे। चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश …
अलीगढ़, अमृत विचार। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र सहार देहली रेजीडेंस में शुक्रवार देर रात को टावर कंपनी के मैनेजर के फ्लैट से लाखों की चोरी हो गई। वह परिवार संग राखी बंधवाने बहन के घर नोएडा गए थे। चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
सहार देहली रेजीडेंस निवासी आलोक पांडेय टावर कंपनी में मैनेजर हैं। गुरुवार को वह परिवार संग बहन के घर राखी बंधवाने नोएडा गए थे। तभी चोर फ्लेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी से करीब 35 हजार रुपए की नगदी,जेवरात व दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा देखा तो शक हुआ। उन्होंने आलोक को फोन कर घटना की सूचना दी। शाम को वह घर वापस लौटे तो ताले टूटे देख दंग रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो फुटेज में दो युवक घर से चोरी कर जाते दिखाई दे रहे है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: संपत्ति से बेदखल बहू-बेटे ने कब्जाया मकान, बूढ़ी मां किराए के घर में रहने को मजबूर
