बहराइच : तिरंगा हटाकर लगाया धार्मिक झंडा, दो गिरफ्तार
शिवपुर/ बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट के रखौना गांव में पानी टंकी पर लगे तिरंगा झंडा शनिवार को अराजक तत्वों ने हटा दिया। इसके बाद वहां पर धार्मिक झंडा लगा दिया। इससे गांव के लोग नाराज हो गए। गांव में तनाव फैलने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल …
शिवपुर/ बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट के रखौना गांव में पानी टंकी पर लगे तिरंगा झंडा शनिवार को अराजक तत्वों ने हटा दिया। इसके बाद वहां पर धार्मिक झंडा लगा दिया। इससे गांव के लोग नाराज हो गए। गांव में तनाव फैलने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों पर समाज में नफरत फ़ैलाने और बवाल करने का आरोप है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रखौना गांव में पानी की टंकी बनी हुई है। जिस पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत झंडा फहराया गया था। शनिवार को दोपहर में समुदाय के लोग गए।।तिरंगा झंडा उतार कर सभी ने धार्मिक झंडा लगा दिया। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। गांव के लोग एकत्र होने लगे। इसकी सूचना पुलिस को गई। पुलिस ने गांव निवासी शहवान पुत्र जाबिर और असलम पुत्र अब्दुल शमी के विरुद्ध धार्मिक आधार पर समाज में नफरत फ़ैलाने का मुकदमा दर्ज था। दोनों पुलिस की पकड़ से दूर थे।
खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, राम करन यादव और आलोक शुक्ला की टीम को गांव भेजा गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : बड़े इमामबाड़े से गूंजी आवाज, हिन्दुस्तान जिंदाबाद…पढ़ें पूरी
