लखनऊ : “रीयल टाइम” रिहर्सल में इनक्रेडिबल इंडिया की दिखी झलक…जानें कहां-कहां हुए कार्यक्रम
लखनऊ। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ देशभक्ति से सरोबार है। जगह-जगह तिंरगा यात्रा तो वहीं विधान भवन के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह की ‘रीयल टाइम रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल में इनक्रेडिबल इंडिया की झलक दिखी पड़ी। बता दें कि हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ मुख्य सचिव ने ध्वजारोहण किया। रिहर्सल में प्रतिभागियों …
लखनऊ। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ देशभक्ति से सरोबार है। जगह-जगह तिंरगा यात्रा तो वहीं विधान भवन के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह की ‘रीयल टाइम रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल में इनक्रेडिबल इंडिया की झलक दिखी पड़ी। बता दें कि हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ मुख्य सचिव ने ध्वजारोहण किया। रिहर्सल में प्रतिभागियों समेत तमाम अधिकारी शामिल थे। बता दें सीएम योगी के स्थान पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कमान संभाली।

बता दें कि रिहर्सल का मकसद समारोह की तैयारियों को मुकम्मल रूप देना था। लिहाजा समूहों को निर्धारित समय पर बुलाया गया। जिस समय 15 अगस्त को उनको आना है। ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
बता दें कि इस रिहर्सल में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर, डीएम सूर्य पाल गंगवार भी मौजूद थे। इस दौरान मंडलायुक्त और डीएम ने रिहर्सल स्थल का निरीक्षण कर लोगों ने वार्तालाप की। इस बीच में स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

व्यापारियों ने हवा में उड़ाए गुब्बारे
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले केडी सिंह बाबू स्टेडियम से तिरंगा मार्च निकाला गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तिरंगा मार्च को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने तीन रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े और कबूतर भी उड़ाए। कार्यक्रम में मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब समेत एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी आदि थे।

कैसरबाग बस स्टेशन पर राष्ट्रगान का रिहर्सल
कैसरबाग बस अड्डे पर शनिवार सुबह 8:55 बजे राष्ट्रगान की रिहर्सल किया गया। बता दें कि बस का इंतजार कर रहे मुसाफिर राष्ट्रगान को सुनकर सम्मान में खड़े हो गए। राष्ट्रगान की शुरुआत रजनीश मिश्रा ने की। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक रमेश सिंह विष्ट ने बताया कि शासनादेश पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसके बाद कैसरबाग से 101 बाइक सवारों ने रैली निकाली। यह रैली कैसरबाग, स्वास्थ्य भवन चौराहा, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय होते हुए कमता स्थित अवध बस अड्डे पर समाप्त हुई। बाइक रैली का संचालन स्टेशन इंचार्ज आमिर खान की मौजूदगी में किया गया। बाइक रैली के जरिए लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : विधानसभा के सामने परेड का रिहर्सल, कल बंद रहेंगे यह रास्ते…पढ़ें पूरी खबर
