बाराबंकी : अराजक तत्वों ने तोड़ी बड़ी माता मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति, तनाव
राम सनेही घाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के गांव एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को अराजकतत्वों ने तोड़कर खंडित कर दिया है। ग्रामीणों ने टूटी मूर्ति देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मंदिर में मूर्ति टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस का हाथ पैर फूल गए। आनन फानन सीओ सहित भारी …
राम सनेही घाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के गांव एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को अराजकतत्वों ने तोड़कर खंडित कर दिया है। ग्रामीणों ने टूटी मूर्ति देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मंदिर में मूर्ति टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस का हाथ पैर फूल गए। आनन फानन सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर जा पहुंच ओर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव के बाहर बना सैकड़ों वर्ष पुराना बड़ी माता मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी । मंदिर में गांव के लोग मानदान कर पूजा पाठ करते थे ।शनिवार की रात ग्रामीणों ने मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की मूर्ति को टूटी पड़ी देखा तो आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने जब जानकारी किया तो बगल के गांव बैशनपुरवा के मोहन पुत्र पतिराम ने शराब पीकर मूर्ति तोड़ी है और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी ।
मंदिर में मूर्ति टूटने की सूचना मिलते ही सीओ रघुवीर सिंह ,प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर जांच पड़ताल करने लगे । ओर पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर लिया।मामला ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा होने के कारण पुलिस ग्रामीणों को समझती रही ।
मंदिर में शराबियो का लगता है जमावड़ा
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में शाम को सन्नाटा रहता है। इसलिए गांव के कुछ नशेबाज अराजकतत्व वहीं मंदिर में जाकर बैठते है। और शराब पीकर नशेबाजी करते है । अराजकतत्वों के द्वारा मूर्ति तोड़कर धार्मिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया है ।यह मंदिर पूरे गांव का पूजनीय है ,दुर्गा पूजा के अलावा मांगलिक कार्यक्रम भी इसी मंदिर प्रांगण में संपन्न होते है।
यह भी पढ़ें –रामपुर: दहशत से 23 दिन बाद उबरा अनवा गांव, जेल भेजा शरारती युवक
