ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी, कई उड़ानें रद, हमलावर गिरफ्तार
कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा एयरपोर्ट पर एक शख्स ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट को पूरी तरह खाली कराया गया। जबकि घटना के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं। बताया जा रहा है कि एक्टिव हुए सुरक्षा कर्मियों ने हमला करने वाले व्यक्ति …
कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा एयरपोर्ट पर एक शख्स ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट को पूरी तरह खाली कराया गया। जबकि घटना के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं। बताया जा रहा है कि एक्टिव हुए सुरक्षा कर्मियों ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा इस वारदात को हमलावर ने अकेले ही अंजाम दिया है। हालांकि इस हमले में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर के पास से एक गन भी बरामद की गई है। इसके साथ ही घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि मुख्य टर्मिनल वाली बिल्डिंग में करीब डेढ़ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। फायरिंग के बाद मौके परअफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। लेकिन, गनीमत रही कि कोई भी इस हमले में घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर टर्मिनल को खाली करा लिया गया है और स्थिति नियंत्रित है और लोगों से इस समय हवाईअड्डे पर नहीं आने को कहा है।
ये भी पढ़ें : Salman Rushdie health update : सलमान रुश्दी की हालत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाए गए, बातचीत भी कर रहे
