मुरादाबाद : सड़क हादसे में बुलंदशहर के दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। गुलाम सर के रहने वाले दो युवक रविवार को मुरादाबाद में सड़क हादसे के शिकार हो गए। जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को बरामद कर लिया है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गुलाम सर के रहने वाले दो युवक रविवार को मुरादाबाद में सड़क हादसे के शिकार हो गए। जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को बरामद कर लिया है।

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली की ओर जा रहे थे। दिल्ली- बरेली हाईवे पर मुरादाबाद बाईपास के निकट पंडित नगला अंडरपास के समीप पीछे से एक डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम नारायणपुर थाना डिबाई बुलंदशहर व नीरज पुत्र बनी सिंह निवासी ग्राम चौडारा थाना छतारी बुलंदशहर के साथ ही जितेंद्र पुत्र बनी सिंह निवासी चौडारा थाना छतारी बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर कटघर पुलिस में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान राजकुमार व नीरज ने दम तोड़ दिया। जबकि जितेंद्र सिंह का इलाज जारी है। युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव मोर्चरी भेजा गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बाइक सवार युवक को गोली मारकर पत्नी को अगवा कर ले गए हमलावर

संबंधित समाचार