डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर किया पलटवार कहा- अखिलेश को दृष्टि दोष हो गया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में तिंरगा की खबरों को लेकर सपा पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने खबरों और वीडियो को शेयर कर लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। सपा के लगातार आ रहे ट्वीटों पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। बीते दो दिनों में सपा प्रमुख ने ट्वीट के …

लखनऊ। यूपी में तिंरगा की खबरों को लेकर सपा पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने खबरों और वीडियो को शेयर कर लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। सपा के लगातार आ रहे ट्वीटों पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

बीते दो दिनों में सपा प्रमुख ने ट्वीट के जरिए छह बार बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा था, जिसका पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ट्वीट किया हैं।

डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा- “अखिलेश यादव आपको दृष्टि दोष हो गया है। जब यूपी ही नहीं सारा देश भारत माता की जय जय कार करते हुए अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है। आपके बेतुके सुर देश भक्तों की पीड़ा और आजादी के लिए शहीदों का अपमान है। आपके सलाहकार सच्चाई से बहुत दूर ले जा चुके हैं! भगवान आपको सद्बुद्धि दें!”

इससे पहले सपा प्रमुख ने बीते दो दिनों में कई ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके बाद मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट को री-ट्वीट कर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया। 13 अगस्त को ही बुलंदशहर का एक वीडियो शेयर कर हमला बोला था।

पढ़ें-अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर दिया नया नारा ‘बीजेपी यूपी छोड़ो’

 

 

संबंधित समाचार