कोर्ट में हीं पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्ची को भी नहीं बख्शा
बेंगलुरु। कर्नाटक से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला हासन जिले में होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है। जहां शनिवार को एक पति ने स्थानीय अदालत परिसर में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपनी मासूम सी बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, …
बेंगलुरु। कर्नाटक से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला हासन जिले में होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है। जहां शनिवार को एक पति ने स्थानीय अदालत परिसर में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपनी मासूम सी बेटी को भी जान से मारने की कोशिश की। हालांकि, राहगीरों ने बच्ची को बचा लिया और आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई है। महिला का आरोपी पति शिवकुमार यहां होलेनरसीपुरा तालुक का रहने वाला है। हासन जिले के होल नरसीपुरा कोर्ट में चैत्रा और शिवकुमार के बीच तलाक केस की सुनवाई चल रही थी। कुछ देर पहले कोर्ट में काउंसिलिंग के बाद दोनों एक साथ रहने पर राजी भी हो गए थे।
जिसके बाद आरोपी पत्नी और बच्ची को लेकर अपने साथ घर जाने लगा, लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने पत्नी व बच्ची पर हमला कर दिया। जिसमें पत्नी की जान चली गई और मासूम गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों की 7 साल पहले शादी हुई थी।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले कानपुर एटीएस ने जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी को फतेहपुर से किया गिरफ्तार
