जॉलीएलएलबी 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार, पार्ट- 2 में निभाई थी मुख्य भूमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार जॉलीएलएलबी 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। चर्चा है कि अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के रिलीज होते ही अपनी अगली फिल्म को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार जॉलीएलएलबी 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। चर्चा है कि अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के रिलीज होते ही अपनी अगली फिल्म को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है।

अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी 2 की अगली किश्त को लेकर आने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने प्रोडक्शन कंपनी स्टार स्टूडियो और निर्देशक सुभाष कपूर के साथ बातचीत में हैं। अक्षय, सुभाष और स्टार स्टूडियो से जॉली एलएलबी की फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर फिल्म जॉली एलएलबी 3 को अगले साल 2023 की शुरुआत में ही फ्लोर पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।

फिल्म जॉली एलएलबी 3 को साल 2023 के अंत तक रिलीज करने की भी प्लानिंग में हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में प्रदर्शित जॉलीएलएलबी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके बाद वर्ष 2017 में प्रदर्शित जॉलीएलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने काम किया था।

यह भी पढ़ें:-राजू श्रीवास्तव की हालत में कोई सुधार नहीं, अब भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

संबंधित समाचार