येरूशलम में यहूदी के पास बस पर हुई गोलीबारी, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

येरूशलम। इजरायल की राजधानी येरूशलम की ओल्ड सिटी में रविवार सुबह एक बंदुकधारी ने बस पर गोलीबारी करके सात लोगों को घायल कर दिया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस और चिकित्सकों ने दी। यहूदी पवित्र स्थल वेस्टर्न वॉल के पास बस पर हुई इस गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी …

येरूशलम। इजरायल की राजधानी येरूशलम की ओल्ड सिटी में रविवार सुबह एक बंदुकधारी ने बस पर गोलीबारी करके सात लोगों को घायल कर दिया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस और चिकित्सकों ने दी।

यहूदी पवित्र स्थल वेस्टर्न वॉल के पास बस पर हुई इस गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इजराइल आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडोम इस घटना को ओल्ड सिटी पर आतंकी हमला करार दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटनास्थल को घेर लिया गया है और इजराइल पुलिस ने संदिग्ध हमलावर का पीछा करने के लिए कर्मचारियों को भेजा है।

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक सरकार के विज्ञापन से नेहरू गायब, कांग्रेस ने कहा- सीएम ने अपने पिता का अपमान किया

संबंधित समाचार