प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरी के विश्वासपात्र माने जाने वाले दो सहयोगी मठ से निष्कासित
प्रयागराज, अमृत विचार। अखिल भारतीयत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की बाघम्बरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सूचना पुलिस को देने वाले हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक अमर गिरी और पवन महाराज को मठ से निष्कासित कर दिया गया है। अमर और पवन दोनों ही महंत नरेंद्र गिरी के बेहद करीब …
प्रयागराज, अमृत विचार। अखिल भारतीयत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की बाघम्बरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सूचना पुलिस को देने वाले हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक अमर गिरी और पवन महाराज को मठ से निष्कासित कर दिया गया है। अमर और पवन दोनों ही महंत नरेंद्र गिरी के बेहद करीब शिष्यों में से थे। इस निष्कासन की खबर से मठ में खलबली का माहौल है।
ऐसा माना जा रहा है कि अमर गिरी की तरफ से कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा गया था कि उनपर दवाब बनाया जा रहा है और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही है। दोनों ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर केस वापस लेने की भी इच्छा जताई थी। मठ से निष्कासित किए जाने के बाद पवन और अमर गिरी के मोबाइल फोन भी बंद हैं।
यह भी पढ़ें –सुल्तानपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा, शिक्षक भवन पर बैठक कर बनाई रणनीति
