अयोध्या: खैरुल अमल फाउंडेशन की सरपरस्ती में निकली तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खैरुल अमल फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां से तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुदड़ीबाजार से होते हुए चौक मस्जिद पहुंची। यात्रा में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इमामबाड़ा से निकली यह यात्रा चौक मस्जिद पहुंची। जहां चौक सचिव मौलाना जफर अब्बास कुम्मी ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा …

अयोध्या। खैरुल अमल फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां से तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुदड़ीबाजार से होते हुए चौक मस्जिद पहुंची। यात्रा में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इमामबाड़ा से निकली यह यात्रा चौक मस्जिद पहुंची।

जहां चौक सचिव मौलाना जफर अब्बास कुम्मी ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की हदीस वतन से मोहब्बत ईमान की निशानी है और हजरत इमाम हुसैन की हिंदोस्तान आने की ख़्वाहिश की दस्ता बयां किया। मौलाना सैय्यद मंजर अब्बास साहब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मुख्यमंत्री के अच्छे कार्यों की सराहना की।

लेखपाल मोहम्मद हसनैन साहब और मौलाना जज्वार हुसैन देश गीत गाकर यात्रा में चार चांद लगा दिया। जुमा जमाअत मौलाना जाफर रजा आब्दी ने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। यात्रा में सदर मौलाना मिर्जा, जफर अब्बास, डॉ. मिर्जा शहाब शाह, हसन रजा रिजवी, रिजवान हसनैन, सफी हैदर समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा, शिक्षक भवन पर बैठक कर बनाई रणनीति

संबंधित समाचार