अलीगढ़ : अब हर तीन महीने में देना होगा फॉरेन स्टूडेंट्स का ब्यौरा, जानिये क्यों जरूरी है एएमयू का यह कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों का स्टेट्स अब हर तीन माह में अपडेट करना होगा। विश्वविद्यालयों से पहले यह स्टेटस साल में एक बार मांगा जाता था। विश्वविद्यालय प्रशासन को विदेशी छात्रों के वीजा, उनसे जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी देनी होगी। बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में …

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों का स्टेट्स अब हर तीन माह में अपडेट करना होगा। विश्वविद्यालयों से पहले यह स्टेटस साल में एक बार मांगा जाता था। विश्वविद्यालय प्रशासन को विदेशी छात्रों के वीजा, उनसे जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी देनी होगी।

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 25 देशों के छात्र-छात्राएं पढ़ायी कर रहे है। लेकिन पिछले तीन सालों से विदेशी छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके पीछे विदेशी सरकारों द्वारा छात्रों को स्कालरशिप में कमी, कोरोना की दस्तक समेत अन्य कारण माने जा रहे है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विदेशी छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इंतजामिया को उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्षो के मुकाबले अधिक विदेशी विद्यार्थियों का दाखिला होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन विदेशी छात्रों की बाबत एम्बेसी व फोरेन रिलेशन ऑफिस को हर साल विद्यार्थियों की बाबत अपडेट करता आया है। छात्रों से जुडी पूर्ण रिपोर्ट उनको भेजी जाती थी। लेकिन अब यह रिपोर्ट साल में एक बार नहीं, बल्कि कई बार भेजी जाएगी। एम्बेसी व फोरेन रिलेशन ऑफिस को हर तीन माह में विदेशी विद्यार्थियों से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

यह भी पढ़ें –बरेली: बिहार-झारखंड के लोगों का बरेली में प्रदर्शन, इस शख्स पर करोड़ों की ठगी का आरोप

संबंधित समाचार