बरेली पहुंचे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीएल वर्मा, कहा- विपक्ष तिरंगे का न करे अपमान
बरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा आज बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। विपक्ष को तिरंगे का अपमान नही करना चाहिए। पीएम के आह्वान पर देश भर के 20 करोड़ घरों में तिरंगा लगाया गया है। ये महापर्व …
बरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा आज बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। विपक्ष को तिरंगे का अपमान नही करना चाहिए। पीएम के आह्वान पर देश भर के 20 करोड़ घरों में तिरंगा लगाया गया है। ये महापर्व है, जिसे हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। बीएलवर्मा ने सेंट्रल जेल में राष्ट्रगान किया, क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उसके बाद जिला जेल में आजादी के नायक खान बहादुर खान की मजार पर भी माल्यार्पण किया। वहीं उन्होंने कमिश्नरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उसके बाद कमिश्नरी से तिरंगा यात्रा को उनके दिशा निर्देश पर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बीथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डीएम शिवकांत द्विवेदी, सीडीओ जग प्रवेश समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: फतेहगंज पूर्वी में झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
