अमरोहा: पत्थर वाली मस्जिद में लहराया तिरंगा
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मदरसा कादरिया पत्थर वाली मस्जिद में मदरसे के छात्रों और उस्तादों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। उप्र मुस्लिम विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने सभी नागरिकों से घरों, कार्यालयों सहित सभी प्रतिष्ठानों, मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारों पर भी राष्ट्रीय झंडे लगाने की अपील की। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मदरसा कादरिया पत्थर वाली मस्जिद में मदरसे के छात्रों और उस्तादों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। उप्र मुस्लिम विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने सभी नागरिकों से घरों, कार्यालयों सहित सभी प्रतिष्ठानों, मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारों पर भी राष्ट्रीय झंडे लगाने की अपील की।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक खां ने घर-घर संपर्क करके राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया। मौलाना हुसैन अहमद ने भी आजादी में उलमाओं के योगदान को याद करते हुए यौमे आजादी जोर शोर से मनाने और कौमी परचम फहराने की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता मुजाहिद चौधरी के आवास पर झंडा लगाया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कांस्टेबल ने रक्त देकर बचाई महिला की जान
