संभल : मकान की दीवार में नकब लगाकर सामान चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार।  मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी व सोने-चांदी के जेवर सहित एक लाख का सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह पांच बजे पीड़ित ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। हयातनगर के मोहल्ला तुर्को वाली मस्जिद निवासी मोहम्मद उमर पुत्र किफायत फल …

संभल,अमृत विचार।  मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी व सोने-चांदी के जेवर सहित एक लाख का सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह पांच बजे पीड़ित ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।

हयातनगर के मोहल्ला तुर्को वाली मस्जिद निवासी मोहम्मद उमर पुत्र किफायत फल विक्रेता है। शहर में फल बेचकर शनिवार की शाम को घर पहुंचकर खाना खाकर वह बरामदे में चारपाई पर सो गया था। देर रात किसी समय चोरों ने मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाया और कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर सहित खाने पीने का सामान समेट लिया।

कमरे में टंगी पैंट की जेब से 2480 रुपये भी चोरी कर लिए। रविवार की सुबह पांच बजे पीड़ित मंडी से फल खरीदने जाने के लिए उठा और कमरे को खोलने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने जोर से धक्का लगाकर दरवाजा को खोला और कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसे घटना की जानकारी मिली।

सेफ अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। पीड़ित ने बताया कि रात को एक बजे उसने कमरे में फोन चार्जिंग पर लगाया था। उस समय सब कुछ ठीक ठाक था। सुबह पांच बजे उठकर देखा तो चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में रखी 40 हजार रुपये, सोने के बुंदे, ताबीज, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और एक जोड़ी हाथ फूल व पेंट की जेब में रखी नगदी सहित एक लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।

ये भी पढ़ें:-संभल: शिकायत करने पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षो का किया चालान

संबंधित समाचार