हमीरपुर : यमुना व बेतवा का आज रात बढ़ेगा जलस्तर, चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। दिल्ली के पास हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में और ललितपुर जिले में माताटीला बांध से बेतवा नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर रविवार को देर रात तीन मीटर तक बढ़ने की आशंका जतायी गयी है। इसे देखते …

हमीरपुर, अमृत विचार। दिल्ली के पास हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में और ललितपुर जिले में माताटीला बांध से बेतवा नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर रविवार को देर रात तीन मीटर तक बढ़ने की आशंका जतायी गयी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बेतवा और यमुना के तटवर्ती इलाकों में चेतावनी जारी कर दी है।

मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह ने रविवार को बताया कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 2.32 लाख क्यूसेक पानी और मातीटीला बांध से बेतवा नदी में 02 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे इन दोनोें नदियो में करीब तीन मीटर तक जलस्तर बढ़ सकता है।

इस समय यमुना नदी का जलस्तर 94.550 मीटर व बेतवा नदी का जलस्तर 95.220 मीटर है। आज देर रात या कल तड़के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए चेतावनी भी जारी कर दी गयी है। उन्होने बताया कि यमुना नदी का खतरे का निशान 103.540 मीटर व बेतवा नदी का खतरे का निशान 104.640 मीटर है। नदी में बाढ़ आने की आशंका के चलते नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें –यूपी: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पूरे प्रदेश में निकाली गयी मौन पदयात्रा

संबंधित समाचार