पीलीभीत: एडीजी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- घर पर लगाएं तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एडीजी राजकुमार के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एसपी दिनेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जन-जन में देश-प्रेम, राष्ट्रीय एकता व हर घर तिरंगा अभियान की भावना जागृत करने का काम किया। व्यापार मण्डल के सदस्यों, स्थानीय …

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एडीजी राजकुमार के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एसपी दिनेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जन-जन में देश-प्रेम, राष्ट्रीय एकता व हर घर तिरंगा अभियान की भावना जागृत करने का काम किया।

व्यापार मण्डल के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा उपाधि महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता सद्भाव प्रेम एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के साथ किया गया था।

इसमें विभाजन से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने महाविद्यालय परिवार के साथ मिलकर अपने विचार साझा की। एक मौन जुलूस जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया, जोकि गांधी स्टेडियम सुनगढ़ी थाना होते हुए वापस उपाधि महाविद्यालय में आकर संपन्न हुआ।

इस मौके पर डॉ.विनय गर्ग, डॉ.अंग्रेज सिंह डॉ विपिन राज डॉ दिवाकर सिंह डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह डॉ अनुपम पांडे डॉ दुर्गेश डॉ आर सी मिश्रा डॉ कविता कनौजिया एवं छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ दुर्गेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

आजादी की वर्षगांठ, घर पर लगाएं तिरंगा
एडीजी राजकुमार ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे धूमधाम से मनाएं। अपने घरों पर राष्ट्रीय घ्वज लगाते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सहभागिता करें। देश की आजादी की सभी को मुबारकबाद।

संबंधित समाचार