पीलीभीत: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पुरस्कृत किए गए पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के अग्रवाल सभा भवन में व्यापार मण्डल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार रहे। उन्हें व्यापारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट …

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के अग्रवाल सभा भवन में व्यापार मण्डल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार रहे। उन्हें व्यापारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद व्यापार मण्डल के सदस्यों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार की उपस्थिति में जन-जन में देश-प्रेम, राष्ट्रीय एकता व हर घर तिरंगा अभियान की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें व्यापार मण्डल के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार