गोरखपुर : युवक की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी इंटर कॉलेज चौराहे के पास कुछ दबंगों ने ग्राम प्रधान पनिका के भाई धीरज पांडेय ऊर्फ गुड्डू 37 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी घटनास्थल पर पहुंच गये। हमला …

गोरखपुर, अमृत विचार। सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी इंटर कॉलेज चौराहे के पास कुछ दबंगों ने ग्राम प्रधान पनिका के भाई धीरज पांडेय ऊर्फ गुड्डू 37 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी घटनास्थल पर पहुंच गये। हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पनिका के ग्राम प्रधान पति के भाई धीरज पांडे उर्फ गुड्डू किसी कार्य से डुमरी इंटर कालेज गए हुए थे।कार्य समाप्त कर जब वे लौटते समय कॉलेज चौराहे के पास पुलिया पर बैठकर चाट खा रहे थे। उसी समय कुछ दबंगों ने उनपर हमला कर दिया। धीरज के सीने व पेट में तीन गोली मारी गई है।सूचना मिलते ही परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज हेतु जिला अस्पताल लें जा रहे थे, परंतु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर मिले जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर तहकीकात कर रही है।उनके भाई ग्राम प्रधान पति विनोद पांडेय ने पुलिस को तहरीर दे दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि धीरज को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई घटनास्थल पर हमारे सहयोगी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए हैं। घटना में संलिप्त दबंगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है जिन्हें बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: सामूहिक राष्ट्रगान गाकर शहरवासी बोले- वंदे मातरम, मनाया आजादी का जश्न

संबंधित समाचार