पूर्व विधायक पर हमला, तानी पिस्तौैल, कार के शीशे भी तोड़े, चेतावनी देकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजमेर। राजस्थान में जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर अजमेर के नारेली क्षेत्र में अज्ञात लोगों के हमला करने का मामला सामने आया हैं।  मेघवाल पर रविवार रात आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तानी और कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट अजमेर के अलवर गेट थाना पहुंचे और पुलिस …

अजमेर। राजस्थान में जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर अजमेर के नारेली क्षेत्र में अज्ञात लोगों के हमला करने का मामला सामने आया हैं।  मेघवाल पर रविवार रात आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तानी और कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट अजमेर के अलवर गेट थाना पहुंचे और पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन आज सुबह तक आरोपियों को कोई पता नहीं चल पाया।

बताया जा रहा है कि मेघवाल जालोर के सुराणा में शिक्षक की पिटाई से मृत बालक के परिजनों से मिलने जयपुर से जालोर जा रही थी। तभी अजमेर के निकट किशनगढ़-ब्यावर राजमार्ग पर स्थित नारेली आरओबी पुल के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया और जातिसूचक शब्दों के साथ मृत बालक प्रकरण में भागीदारी नहीं निभाने की चेतावनी दी। हमले के बाद पूर्व विधायक मेघवाल स्वयं अलवर गेट थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रखा विकसित भारत के 25 साल का ब्लूप्रिंट और पांच प्रण, समझिए हर प्रण का मतलब

संबंधित समाचार