मैनपुरी : घर की छत से गिरी महिला, हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी, अमृत विचार। जिले के बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में सोमवार को तड़के 42 वर्षीय महिला अपने मकान की छत से नीचे गिर पड़ी। नीचे गिरते ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। …

मैनपुरी, अमृत विचार। जिले के बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में सोमवार को तड़के 42 वर्षीय महिला अपने मकान की छत से नीचे गिर पड़ी। नीचे गिरते ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा नवीगंज निवासी हरीबाबू राजपूत की 42 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी छत पर सो रही थी। सोमवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे के करीब वह अपने मकान की छत से सोकर उठी औऱ अचानक नीचे आ गिरी। छत के सामने छज्जे पर ग्रिल नहीं लगी थी। महिला नीचे गिरी और मुंह और नाक में गंभीर चोटें आ गईं। इन्हीं चोटों की वजह से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें –Janmashtami 2022: इस जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

संबंधित समाचार