आगरा : गार्ड को महिला ने डंडे से पीटा, वायरल हुआ वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर की एलआईसी ऑफीसर कालोनी में शनिवार की शाम हंगामा हो गया। कालोनी में तैनात गार्ड ने सड़क के कुत्तों को भगा दिया। यह बात एक महिला को नागवार गुजरी। वह गार्ड से उलझ गई। गाली-गलौज हो गई। महिला ने डंडे से गार्ड को धुन डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर …

आगरा, अमृत विचार। शहर की एलआईसी ऑफीसर कालोनी में शनिवार की शाम हंगामा हो गया। कालोनी में तैनात गार्ड ने सड़क के कुत्तों को भगा दिया। यह बात एक महिला को नागवार गुजरी। वह गार्ड से उलझ गई। गाली-गलौज हो गई। महिला ने डंडे से गार्ड को धुन डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले के बारे में एसपी सिटी ने बताया कि सदर क्षेत्र निवासी अखिलेश सिंह सिक्योरिटी गार्ड है। भूतपूर्व सैनिक है। एलआईसी ऑफीसर कालोनी में तैनात है। कालोनी में सड़क के कुत्ते घुस आते हैं। गंदगी कर जाते हैं। गार्ड ने उन्हें भगा दिया। इलाके में रहने वाली दो महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। एक ज्यादा गुस्से में थी। गार्ड से गाली-गलौज करने लगी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें महिला गार्ड को डंडे से पीट रही है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ ही नहीं अन्य जिलों से भी ध्वजारोहण देखने पहुंचे लोग

संबंधित समाचार