अलीगढ़ : सीएम योगी से इच्छामृत्यु की मांग करने वाला परिवार हुआ लापता, जानें क्या है यह मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। पुलिस को चकमा देकर थाना हरदुआगंज का एक परिवार लापता हो गया है। ख़ास बात यह है कि इस परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी से इच्छामृत्यु की मांग की थी। जिसके बाद से पुलिस ने परिवार को नजरबंद किया था। उसके बावजूद दोनों चकमा देकर चले गये। बताते चलें बरौठा …

अलीगढ़, अमृत विचार। पुलिस को चकमा देकर थाना हरदुआगंज का एक परिवार लापता हो गया है। ख़ास बात यह है कि इस परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी से इच्छामृत्यु की मांग की थी। जिसके बाद से पुलिस ने परिवार को नजरबंद किया था। उसके बावजूद दोनों चकमा देकर चले गये। बताते चलें बरौठा निवासी महिला का आरोप है कि उसके बेटा निखिल शर्मा को पांच माह पहले गांव के दबंगों ने बंधक बनाए रखा। मारपीट की। पुलिस ने उसी समय दो आरोपितों को जेल भेज दिया था, अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आचार्य को उनके आवास पर ही नजर बंद कर लिया। इसके बाद से पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर ही सुरक्षा बढ़ा दी थी। एसपी देहात ने बताया कि महिला व उसका बेटा घर से चले गये है। तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि गुंडों के उत्पीड़न से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के हरदुआगंज के गांव बरौठा की राजकुमारी शर्मा ने बीते 22 जुलाई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को लिखे पत्र में पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया था कि इलाके को कुछ गुंडे बीते 6 महीने से उनके परिवार का कथित तौर से उत्पीड़न कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –कानपुर: स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी ने भरी कानपुर की झोली, घाटमपुर सीओ प्लेटिनम पदक से हुये सम्मानित

संबंधित समाचार