सिनसिनाटी में अपना पहला मैच अब मंगलवार को खेलेंगी सेरेना
मेसन/अमेरिका। अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स अब वेस्टर्न सदर्न ओपन टेनिस में अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगी । टेनिस को अलविदा कहने की तैयारी में जुटी सेरेना का सामना अमेरिकी ओपन 2021 चैम्पियन एम्मा राडुकानू से होगा । टूर्नामेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेड्यूल से जुड़े कई पहलुओं के कारण कार्यक्रम में बदलाव …
मेसन/अमेरिका। अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स अब वेस्टर्न सदर्न ओपन टेनिस में अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगी । टेनिस को अलविदा कहने की तैयारी में जुटी सेरेना का सामना अमेरिकी ओपन 2021 चैम्पियन एम्मा राडुकानू से होगा । टूर्नामेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेड्यूल से जुड़े कई पहलुओं के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा । सेरेना ने कहा है कि दूसरे बच्चे और व्यवसाय के लिये वह टेनिस से विदा लेना चाहती है । 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने हालांकि यह नहीं कहा कि उनका आखिरी टूर्नामेंट कौन सा होगा।
ये भी पढ़ें- महिला-पुरुष हॉकी टीमों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- हम सही दिशा में बढ़ रहे…
