गाजियाबाद : आठ महीने की गभर्वती की गला रेत का हत्या..जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले के नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी गांव में रविवार रात एक युवक ने आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति ने ससुराल में कॉल कर घटना की जानकारी दी। कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी का कत्ल कर दिया है। इसके बाद …

गाजियाबाद। जिले के नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी गांव में रविवार रात एक युवक ने आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति ने ससुराल में कॉल कर घटना की जानकारी दी। कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी का कत्ल कर दिया है। इसके बाद हत्यारोपी घटनास्थल से भाग निकला था लेकिन कुछ घंटे बाद उनसे थाने में आत्मसमपर्ण कर दिया था।

गाजियाबाद जनपद के टीममोड़ थानाक्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन निवासी रमेश पाल ने बेटी तन्नू की शादी साल 2016 को नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी निवासी अंकित पाल के साथ की थी।अंकित निजी संस्थान में नौकरी करता है। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दस लाख की नकदी और स्कॉपियों की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।

बता दें कि तन्नू ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी से आए दिन मारपीट करने लगे थे और ससुराल वालों को हत्या की धमकी देते थे। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी आठ माह की गर्भवती थी। इस सम्बन्ध में नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत जेठ-जेठानी और ननद-नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कार और 15 लाख के लिए गर्भवती की हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार