स्वतंत्रता दिवस पर मिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इस राज्य में 3% बढ़ा DA
अहमदाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इस खास मौके पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कल्याण योजनाओं का विस्तार करने का ऐलान किया। इस अवसर पर …
अहमदाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इस खास मौके पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कल्याण योजनाओं का विस्तार करने का ऐलान किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र पटेल ने कहा कि 7वें वेतन आयोग के तहत गुजरात सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए को 3 फीसदी बढ़ाया जा रहा है। बढ़ा महंगाई भत्ता 01 जनवरी 2022 से लागू होगा। कर्मचारियों को जनवरी से लेकर जुलाई तक के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले के अमल में आने से 9.38 लाख सरकारी कर्मचारियों, पंचायत सेवकों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा। साथ ही ये भी कहा कि सरकार के ऊपर इस फैसले से हर साल करीब 1,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।
मुख्यमंत्री ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के कार्डहोल्डर्स के लिए 01 किलोग्राम दाल की योजना के विस्तार का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए आमदनी की लिमिट बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य के सभी 250 तालुका के 71 लाख एनएफएसए कार्डहोल्डर्स को रियायती दर पर हर महीने एक किलोग्राम दाल मिलेगी। अभी इस योजना का लाभ सिर्फ 50 विकासशील तालुका के लोगों को ही मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिए ये भी तोहफे
गुजरात के मुख्यमंत्री ने इसके अलावा द्वारका, अंबाजी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे रुट्स पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए 1,200 नई बीएस-6 बसें चलाई जाएंगी, जिस पर सरकार 367 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लोगों की सुविधा के लिए 50 बस स्टेशनों पर एटीएम मशीनें भी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बताया कि नर्मदा जिले (Narmada District) में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एकतानगर-केवड़िया कॉलोनी में ट्रॉमा सेंटर के साथ 50 बिस्तरों वाला आधुनिक जिला अस्पताल बनाने के लिए 03 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- MP: 11 जिले में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जताई संभावना, अलर्ट जारी
