नैनीताल: फोन पर ‘हेलो’ नहीं ‘जय हिंद’ के साथ शुरू और खत्म करें बातचीत: रेखा आर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले भर में शान से तिरंगा फहराया गया। नैनीताल के प्लैट्स मैदान, कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। महिला सशक्तिकरण, बाल विकास व खेल मंत्री रेखा आर्य ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण क‍ि‍‍‍‍या। इसके बाद तल्लीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर …

नैनीताल, अमृत विचार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले भर में शान से तिरंगा फहराया गया। नैनीताल के प्लैट्स मैदान, कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। महिला सशक्तिकरण, बाल विकास व खेल मंत्री रेखा आर्य ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण क‍ि‍‍‍‍या। इसके बाद तल्लीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि फोन पर हेलो की बजाय जयहिंद से बातचीत शुरू करें और जयहिंद से ही खत्म करें। इससे एक सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी जोश है। शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, विधायक सरिता आर्य आदि रहे।

संबंधित समाचार