बहराइच: जंगली सूकर के दांत और चीतल की सींग के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली रेंज के बगुलहिया बीट में गश्त के दौरान वन विभाग ने बाइक सवार तीन तस्कर को पकड़ा है। उनके पास से जंगली सूकर के दांत, चीतल की सींग बरामद की है। सभी तस्करों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बाइक और अन्य सामान को वन कर्मियों ने सीज कर …

बहराइच। सुजौली रेंज के बगुलहिया बीट में गश्त के दौरान वन विभाग ने बाइक सवार तीन तस्कर को पकड़ा है। उनके पास से जंगली सूकर के दांत, चीतल की सींग बरामद की है। सभी तस्करों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बाइक और अन्य सामान को वन कर्मियों ने सीज कर दिया है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत बगुलहिया बीट के कक्ष संख्या दो में मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्राअधिकारी रामकुमार, वन दरोगा अनिल कुमार, वन रक्षक मालिक राम, एसटीपीएफ़ के जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी तभी उन्हें तीन व्यक्ति मोटर साइकिल पर संदिग्ध अवस्था मे दिखाई दिए। वन कर्मियों ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से जंगली सुअर के दो दांत जिनकी लंबाई 8 से 10 इंच थी व चीतल का सींघ भी बरामद किया।

वन कर्मियों ने मोटर साइकिल पल्सर को भी बरामद किया और उन्हें रेंज कार्यालय ले गए। वन क्षेत्राअधिकारी रामकुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनो अभियुक्तों को वन्य जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान खेलावन पुत्र रंगीलाल निवासी बेझा मुर्तिहा,दिनेश पुत्र परस राम निवासी नकहुआ नौबना मुर्तिहा,आलोक जायसवाल पुत्र ननकऊ प्रसाद निवासी उर्रा मोतीपुर के रूप में हुई है।

पढ़ें-मुरादाबाद : एक लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार