रायबरेली: जंगल में पड़े युवक के शव को खा गए जंगली जानवर, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। युवक द्वारा जहर खाकर की गई आत्महत्या के बाद तेरह दिन तक शव जंगल में पड़ा रहा। जिसका मानव मांस जंगली जानवर खा गए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मानव कंकाल बरामद किया है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा जंगल की है। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ जंगल में गए …

रायबरेली। युवक द्वारा जहर खाकर की गई आत्महत्या के बाद तेरह दिन तक शव जंगल में पड़ा रहा। जिसका मानव मांस जंगली जानवर खा गए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मानव कंकाल बरामद किया है।

मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा जंगल की है। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ जंगल में गए थे, जहां झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक मानव कंकाल देखा। उसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची ने कंकाल को कब्जे में लिया है।

उसके बाद जब छानबीन शुरू हुई तो कंकाल के पास मिले कुछ वस्तुओं से उसकी शिनाख्त भी हो गई। मिला कंकाल क्षेत्र के गांव धुन्नीपुर निवासी रोहित सिंह (20 वर्ष) पुत्र कल्लू सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस ने कंकाल के कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम और अस्थि जांच हेतु अवशेष को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के लिए भेजा है।

तेरह दिन पहले नाराज होकर घर से निकला था युवक

रोहित सिंह तीन अगस्त को किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। उसके पिता कल्लू सिंह ने लालगंज कोतवाली में बेटे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। उसके बाद मंगलवार को उसका कंकाल जंगल से बरामद हुआ है।

कंकाल के पास मिली सलफास की शीशी

पुलिस के घटनास्थल से कंकाल के पास सलफास की शीशी भी बरामद की है। युवक जब घर से नाराज होकर निकला था, तो उसने आत्महत्या की धमकी भी परिजनों को दी थी। पुलिस का कहना है कि रोहित नाराज होकर जंगल पहुंचा, जहां उसने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई है।

जंगली जानवरों ने बनाया शव का निवाला

पुलिस का कहना है कि रोहित सिंह ने बेहटा के जंगल में जहां जहर खाया है, वह स्थान वीरान है, वहां पर कोई आता जाता नहीं है। इसलिए मामले की जानकारी किसी को नहीं हो पाई थी। जंगल में शव पड़ा रहा, उसके बाद उसे जंगली जानवरों ने निवाला बना डाला है, जिससे उसका कंकाल शेष बचा है। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, युवक के लापता होने की सूचना कोतवाली में पहले से दर्ज है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-संभल : मक्का के खेत में मिला बच्चे का शव, तीन दिन से था लापता

संबंधित समाचार