अयोध्या: पीआरबी वाहन पर सवार नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को मारी थी टक्कर, भाई ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर माफी तिराहा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पीआरबी वाहन चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारे जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीआरबी वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति के भाई ने पीआरबी 0910 के चालक सहित वाहन पर सवार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस करने के …

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर माफी तिराहा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पीआरबी वाहन चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारे जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीआरबी वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति के भाई ने पीआरबी 0910 के चालक सहित वाहन पर सवार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस करने के लिए बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि बीकापुर कोतवाली पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है।

बीते 14 अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी राम चन्द्र निषाद पुत्र गयादीन अपनी मोटरसाइकिल से सड़क के बाई दिशा से होकर जलालपुर माफी तिराहा की तरफ जा रहे थे और वह तिराहे पर स्थित काशी यादव के चाय की दुकान के सामने पहुंचे थे।आरोप है कि विपरीत दिशा से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पुलिस पीआरबी वाहन के चालक ने विपरीत दिशा में आकर उनके भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। टक्कर से उनके भाई का पैर भी टूट गया है।

पीड़ित का आरोप है कि पीआरबी वाहन चालक राम बचन यादव पीआरबी ड्यूटी कर रहे सिपाही धर्मेंद्र पांडे ने खूब जमकर शराब भी पी रखी थी। मामले में पीड़ित की शिकायत के बावजूद भी बीकापुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी नहीं कायम की है। कोतवाली प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-शाहजहांपुर: पुलिस ने दिखाई दरियादिली, कंडक्टर के कब्जे से रुपये लेकर मजदूरों को लौटाए

संबंधित समाचार