महंगाई की मार: दूध की कीमतों में फिर से इजाफा, अब प्रति लीटर इतने बढ़े दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में लगातार जनता को महंगाई के झटके लग रहे हैं। अब देश में दूध सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है। बता दें अमूल दूध बेचने वाली गुजरात …

नई दिल्ली। आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में लगातार जनता को महंगाई के झटके लग रहे हैं। अब देश में दूध सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है। बता दें अमूल दूध बेचने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल मिल्क के दाम में चार फीसदी का इजाफा कर दिया है जिसके इसके दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

अमूल दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा के दाम में इजाफा हो जाएगा। नई कीमतें कल यानी 17 अगस्त से लागू होंगी। इसके बाद अब अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएगा। आधा किलो अमूल गोल्ड का पैकेट 31 रुपये का और अमूल ताजा का आधा किलो का पैकेट 25 रुपये का हो जाएगा। वहीं अमूल शक्ति का आधा किलो का पैकेट 28 रुपये का हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार में विभागों का बंटवारा: नीतीश संभालेंगे गृह मंत्रालय, तेजस्वी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 

संबंधित समाचार