रायबरेली: एटीएम में टेंपरिंग करके दस लाख निकालने वाले दो गिरफ्तार
रायबरेली। बैंक एटीएम की मरम्मत का काम करने वाले तीन दोस्तों ने मिलकर एटीएम से दस लाख रूपया पार कर दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके पूरा पैसा बरामद कर लिया है। जबकि उनका एक साथ फरार है। बीती छः अगस्त के पंजाब नेशनल बैंक …
रायबरेली। बैंक एटीएम की मरम्मत का काम करने वाले तीन दोस्तों ने मिलकर एटीएम से दस लाख रूपया पार कर दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके पूरा पैसा बरामद कर लिया है। जबकि उनका एक साथ फरार है।
बीती छः अगस्त के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरी हुए दस लाख रूपए पुलिस ने बरामद कर लिए है। यह चोरी एटीएम ठीक करने वाली सीएमएस कंपनी के कर्मचारियों ने की थी। पुलिस ने भदोखर थाना क्षेत्र के गांव पीतांबरपुर मजरे मेजरगंज निवासी वेद मिश्र व प्रतापगढ़ जनपद के थाना लीलापुर के गांव पूरे नेवाजी शुक्ल मजरे अजगरा निवासी राहुल शुक्ला को गिरफ्तार किया है।
जबकि इनका तीसरा साथी विमल कुमार दिवाकर निवासी करियाझाला थाना मंगलपुर कानपुर देहात फरार है। पुलिस ने बताया कि तीनो आपस में दोस्त है। इन लोगों ने मिलकर बैंक एटीएम से चोरी की योजना बनाई और एटीएम से दस लाख रुपए निकाल लिए थे।
घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह लोग घबड़ाकर एटीएम में वापस पैसा रखने की योजना बना रहे थे , तभी पुलिस ने मेहंदीपुर नसीरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनो अभियुक्तों को जेल भेजा गया है । फरार की तलाश जारी है।
पढ़ें-बरेली: अब सभी बैंकों में बिना एटीएम कार्ड के निकलेगा पैसा
