आगरा: सुनो, ट्रेन में बम है, दिल्ली पहुंचते ही फट जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। झांसी से अमृतसर जा रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना से खलबली मच गई। ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रुकवाकर कोच खाली कराए गए। जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग में जुट गयीं। एक घंटे तक गाड़ी खड़ी रही। रेल में चेकिंग पूरी होने के बाद यात्रियों को राहत मिली। वहीं पुलिस ने …

आगरा। झांसी से अमृतसर जा रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना से खलबली मच गई। ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रुकवाकर कोच खाली कराए गए। जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग में जुट गयीं। एक घंटे तक गाड़ी खड़ी रही। रेल में चेकिंग पूरी होने के बाद यात्रियों को राहत मिली। वहीं पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया है।

ताज एक्सप्रेस के आगरा से निकलने के बाद किसी व्यक्ति ने आगरा में सूचना दी कि ट्रेन में बम रखी है। सिरफिरे ने एक यात्री से कहा कि सुनो, ट्रेन में बम है, दिल्ली पहुंचते ही फट जाएगा। इसकी सूचना मथुरा कंट्रोल रूम को दी गई। करीब आठ बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो उसे रुकवाकर जांच की गई।

ट्रेन की सारी बोगियां खाली कराई गईं। अचानक बोगी खाली कराने के कारण यात्री भी डर गए। करीब एक घण्टे से अधिक समय तक ट्रेन को रोका गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर यात्रियों की जान में जान लौटी।

वहीं पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया की रेल में बम होने की फर्जी सूचना देने वाले सिरफिरे को सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान आगरा के खेरिया मोड निवासी मुकेश के रूप में हुई है। वो थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है।

पढ़ें-ताज एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने से लगी आग, टला बड़ा हादसा

संबंधित समाचार