राजू श्रीवास्तव की सेहत में मामूली सुधार, होश आने में अभी लगेगा समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत में मामूली सुधार हुआ है और वह अब भी आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। यह जानकारी उनके व्यवसाय प्रबंधक ने मंगलवार को दी। गौरतलब है कि 58 वर्षीय श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें यहां अखिल …

नई दिल्ली। लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत में मामूली सुधार हुआ है और वह अब भी आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। यह जानकारी उनके व्यवसाय प्रबंधक ने मंगलवार को दी।

गौरतलब है कि 58 वर्षीय श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके प्रबंधक नयन सोनी ने कहा कि राजू की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन पर उपचार का असर हो रहा है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और अब वह अपने शरीर के कुछ हिस्से थोड़ा हिला सकते हैं।

कॉमेडियन सोनी के प्रबंधक ने कहा वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहेंगे। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें होश में आने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें:- नेहा धूपिया ने फैंस से की फिल्म ‘Lal Singh Chaddha’ देखने की अपील

संबंधित समाचार