Asia Cup 2022 : एशिया कप से पहले नए लुक में नजर आए हार्दिक पांड्या, सामने आई तस्वीर
नई दिल्ली। केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। टीम 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। हालांकि, इस सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में अपना एक्शन दिखाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में एशिया कप के शुरू …
नई दिल्ली। केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। टीम 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। हालांकि, इस सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में अपना एक्शन दिखाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में एशिया कप के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपना लुक बदल लिया है।
हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नाइ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक ने अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना हेयरस्टाइल चेंज कर लिया है। नए हेयरस्टाइल में हार्दिक पांड्या ने साइड से बाल छोटे करवाए हैं और बीच में फंकी लुक दिया है। हार्दिक पंड्या का यह नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस ने नीचे कमेंट किए हैं, ‘बाप्पा रे बाप्पा’।
आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद से हार्दिक पंड्या कुछ वक्त तक मैदान से बाहर थे। लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने वापसी की और गुजरात टाइटन्स के कप्तान बनकर अपनी टीम को चैम्पियन बनाया। हार्दिक पंड्या की इसके बाद टीम इंडिया में वापसी हुई और वह लगातार तब से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
ये भी पढ़ें : फीफा ने भारतीय फुटबॉल पर आखिर क्यों लगाया बैन? जानें पूरा घटना क्रम
