श्रीकांत त्यागी मामला : ओमेक्स सोसाइटी में हंगामा करने वाले 6 लोगों को मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हंगामा करने वाले 6 लोगों को आज जमानत मिल गयी। बताते चलें कि महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर कई लोगों ने हंगामा किया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हंगामा करने वाले 6 लोगों को आज जमानत मिल गयी। बताते चलें कि महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर कई लोगों ने हंगामा किया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

ओमेक्स सिटी में श्रीकांत त्यागी का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: राजस्थान में हुई दलित छात्र की मौत के मामले में दलित संगठनों दिया धरना, उठाई फांसी की मांग

संबंधित समाचार