पीलीभीत: फाल्ट के चलते कई इलाकों की बिजली हुई गुल, घंटों सप्लाई ठप रहने से उपभोक्ता हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर वासियों को अघोषित बिजली कटौती से आजादी नहीं मिल सकी है। यह समस्या दशकों से जस की तस बन हुई है। अब तो जर्जर संसाधनों में सुधार न होने की वजह से दिक्कत और बढ़ती जा रही है। एक बार फिर खराबियों के बाद बत्ती गुल हो गई और घंटों उपभोक्ता …

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर वासियों को अघोषित बिजली कटौती से आजादी नहीं मिल सकी है। यह समस्या दशकों से जस की तस बन हुई है। अब तो जर्जर संसाधनों में सुधार न होने की वजह से दिक्कत और बढ़ती जा रही है। एक बार फिर खराबियों के बाद बत्ती गुल हो गई और घंटों उपभोक्ता परेशान हुए। पावर कॉपारेशन की टीम सुधार को पहुंची, लेकिन फाल्ट तलाशने में लंबा समय बीत गया। लोगों को पानी सप्लाई ठप होने से अधिक परेशान होना पड़ा।

बिजली कटौती की समस्या वैसे तो लोगों के लिए नई बात नहीं है। मगर, गर्मी के बीच हो रही कटौती से उपभोक्ता तिलमिला रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कटौती के चलते सब स्टेशन पर भीड़ ने हंगामा कर दिया था। इस मामले में पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों की ओर से एफआईआर तक कराई जा चुकी है। मगर, तस्वीर नहीं बदल सकी है। सोमवार रात को फाल्ट के चलते कई जगह सप्लाई बाधित रही। उसके बाद मंगलवार को भी सुबह से ही व्यवस्था ठप रही। 33 केवी नकटादाना लाइन ट्रिप हो गई। जिसके बाद आधे शहर की बिजली गुल हो गई।

अवकाश के बाद सुबह से ही बच्चे स्कूल तो बड़े कामकाज पर निकलने की तैयारी में थे। ऐसे में बिजली न आने पर पानी की किल्लत हो गई। घरों पर लगी विद्युत संचालित मोटर अघोषित कटौती के चलते चल ही नहीं सकी। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। कई घंटे बाद भी जब सप्लाई चालू न हुई तो उपभोक्ताओं की ओर से पावर कारपारेशन के बनाए गए ग्रुप पर मेसेज डालकर सप्लाई के बारे में जानकारी की जाने लगी। इसमें जिम्मेदार जल्द सप्लाई सुचारू होने की बात कहते रहे मगर सप्लाई सुचारू होने में कई घंटे बीत गए। पूर्वान्ह 11 बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी। उसके बाद दोबारा ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की दिक्कत ने परेशान कर दिया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: भीड़ ने उतारा शोहदे का आशिकी का खुमार, लगाई पिटाई

 

संबंधित समाचार