बहराइच : बाघ संरक्षित क्षेत्र में हथियार लेकर घुसे दो नेपाली गिरफ्तार
बहराइच। बाघ संरक्षित क्षेत्र में मंगलवार शाम को हथियार लेकर घुसे दो नेपाली नागरिकों वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद बाइक को सीज कर दिया है। कतरनिया वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन के निर्देशन में मंगलवार को ककरहा रेंज के वन …
बहराइच। बाघ संरक्षित क्षेत्र में मंगलवार शाम को हथियार लेकर घुसे दो नेपाली नागरिकों वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद बाइक को सीज कर दिया है।
कतरनिया वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन के निर्देशन में मंगलवार को ककरहा रेंज के वन वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने टीम गठित की। वन दरोगा आलोक मणि त्रिपाठी, वन दरोगा राकेश कुमार और वन रक्षक संतोष कुमार की टीम बाघ संरक्षित क्षेत्र ककरहा रेंज के कांडा बीट में गश्त कर रहे थे।
तभी शाम को पांच बजे नेपाली नंबर की बाइक पर सवार दो लोग जंगल में जाते दिखे। उनके पास चाकू था। इस पर टीम ने पकड़ लिया। नेपाली नंबर की बाइक, नकदी और अन्य सामान को सीज कर दिया। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान राजू सुनार पुत्र गोवर्धन सुनार निवासी तरातल मधुवन जिला बर्दिया और बुझावन थारू पुत्र संतराम थारू बर्दिया नेपाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : कोड वर्ड में करता था तेदुंए की खाल की तस्करी, फटे नोट पर लिखकर भेजता था पता…जानें पूरा मामला
