कानपुर : न्यू बिजनेस सिटी की डीपीआर के लिए नामित होगा कंसलटेंट, 1253 एकड़ में होना है निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कभी मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट के नाम से पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाला कानपुर में अब एक बिजनेस सिटी स्थापित होगी। 1253 एकड़ में प्रस्तावित इस सिटी में मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस और शोरूम भी होंगे। इसकी स्थापना जाना गांव के पास की जाएगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए जल्द …

कानपुर, अमृत विचार। कभी मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट के नाम से पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाला कानपुर में अब एक बिजनेस सिटी स्थापित होगी। 1253 एकड़ में प्रस्तावित इस सिटी में मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस और शोरूम भी होंगे। इसकी स्थापना जाना गांव के पास की जाएगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए जल्द ही कंसलटेंट नामित किया जाएगा। उनके चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सिटी की योजना केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने खुद तैयार की है। खास बात यह है कि सिटी के लिए भूमि का अधिग्रहण भी नहीं होना है। पर्याप्त भूमि केडीए के पास उपलब्ध है।

कानपुर को राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा कहा जाता है। यहां से चार राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं। यही वजह है कि यहां निवेश के लिए पर्याप्त अवसर हैं। चकेरी में ही एयरपोर्ट भी है और इसका विस्तार कार्य तेजी से चल रहा है। यही वजह है कि पास स्थित जाना गांव में न्यू बिजनेस सिटी की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस सिटी की डिजाइन , डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के कंसलटेंट नामित किया जा रहा है। कोशिश होगी कि नए साल के शुरुआत में ही इस सिटी की आधारशिला रख दी जाए।

इस सिटी में स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग माल के साथ ही कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे। इस सिटी को विभिन्न कंपनियों के शोरूम, वेयरहाउस भी होंगे। सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियों के भी अपने दफ्तर यहां होंगे। इस सिटी को पूरी तरह से नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। केडीए वीसी अरविंद सिंह ने मौके का मुआयना भी कर लिया है और कौन सा सेक्टर कहां होगा यह भी निर्धारित कर दिया है। सबकुछ अच्छा रहा तो नए साल में इस सिटी के विकास का कार्य शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें –संभल: बाइक सवार लुटेरों ने दुकानदार के नौकर की 50 हजार रुपये की लूट

संबंधित समाचार