आजमगढ़ : लेखपाल से अभद्रता में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
आजमगढ़, अमृत विचार। रामभैरोपुर चरौवां में पैमाइश के दौरान लेखपाल से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने आठ आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। रामभैरोपुर चरौवां में लेखपाल संतोष प्रताप सिंह जमीन की पैमाइश करने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान सुभाष …
आजमगढ़, अमृत विचार। रामभैरोपुर चरौवां में पैमाइश के दौरान लेखपाल से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने आठ आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
रामभैरोपुर चरौवां में लेखपाल संतोष प्रताप सिंह जमीन की पैमाइश करने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान सुभाष यादव, श्रवण यादव समेत आठ लोगों ने विरोध करते हुए उनसे अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें –लखनऊ: नशेबाज युवकों ने युवती पर ब्लेड से किया हमला, गुस्से में फूंकी दी स्कूटी…जानें पूरा मामला
