आतंकी हमले से फिर सहमा जम्मू कश्मीर, CRPF की गाड़ी पर फेंका शोपियां में ग्रेनेड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कश्मीर। जम्मू  कश्मीर एक बार फिर आतंकी हमले से सहम गया है। जम्मू कश्मीर के शोपियों में आतंकवादी इतने खौफजद हो गए हैं कि उन्होंने CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंक दिया। हालाकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले बीते दिन भी आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में दो …

कश्मीर। जम्मू  कश्मीर एक बार फिर आतंकी हमले से सहम गया है। जम्मू कश्मीर के शोपियों में आतंकवादी इतने खौफजद हो गए हैं कि उन्होंने CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंक दिया। हालाकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले बीते दिन भी आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में दो जगह हमला किया था।

वहीं आज दिन में भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला किया था। सेब के बाग में आतंकवादियों के हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई जबकि उनका भाई घायल हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई। उसका भाई पिंटू कुमार हमले में घायल हो गए।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एक सप्ताह में आतंकियों के हमले की घटना बढ़ गईं हैं। रविवार को नौहट्टा में एक पुलिस कर्मी और पिछले हफ्ते बांदीपुरा में क प प्रवासी मजदूर की हत्या की गई थी। आज फिर आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव, नया पार्टी चीफ बनें विकार रसूल वानी, गुलाम नबी आजाद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित समाचार