देवरिया: डीएम की चेतावनी के बाद तीन घंटे में अधिकारी ने खाली किया आवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र के बगल में एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कलस्टर कार्यालय के रूप में मकान का उपयोग करने की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) जितेंद्र प्रताप सिंह की चेतावनी के तीन घंटे के अन्दर अधिकारी ने मकान खाली कर …

देवरिया, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र के बगल में एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कलस्टर कार्यालय के रूप में मकान का उपयोग करने की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) जितेंद्र प्रताप सिंह की चेतावनी के तीन घंटे के अन्दर अधिकारी ने मकान खाली कर दिया।

जिला प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मंगलवार को डीएम द्वारा विकासखंड गौरी बाजार कार्यालय परिसर में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के निर्माणाधीन कृषि कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से पूछताछ में पता चला की यह निर्माण कार्य दिसंबर 2021 के प्रारंभ होने के बजाय मार्च 2022 में शुरू हुआ है।

शासकीय योजना का बोर्ड न लगा होने के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए अवर अभियंता को निर्देशित किया कि तत्काल योजना लागत एवं अन्य विशिष्टताओं का स्पष्ट उल्लेख करता हुआ बोर्ड प्रदर्शित किया जाय।

प्रवक्ता ने बताया कि निर्माणधीन कृषि कल्याण केन्द्र के बगल में अस्थाई निवास बनाकर रह रहे ग्राम विकास अधिकारी उदय मल्ल की तैनाती जिले के रुद्रपुर विकास खंड में होने के बावजूद क्लस्टर कार्यालय के रूप में प्रयुक्त करने की जानकारी प्राप्त हुई। जबकि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को अपने पदस्थ ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि डीएम ने मौके पर पहुंंच कर उक्त ग्राम विकास अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली।

इस पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम ने दूरभाष पर फटकार लगाते हुए 03 घंटे के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया।
खबर लिखे जाने तक 03 घंटे के भीतर ही उदय मल्ल ने भवन खाली कर दिया गया।

यह भी पढ़ें –आतंकी हमले से फिर सहमा जम्मू कश्मीर, CRPF की गाड़ी पर फेंका शोपियां में ग्रेनेड

संबंधित समाचार