नीदरलैंड को हराने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, 16 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोटरडम। 16 अगस्त को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने 314 रनों की पहाड़ खड़ा किया। इसके बावजूद भी नीदरलैंड से जीतने में इसके पसीने छूट गए। पाकिस्तान धीमी शुरूआत से उबरते हुए पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में नीदरलैंड को 16 रन से हराया। पाकिस्तान ने टॉस …

रोटरडम। 16 अगस्त को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने 314 रनों की पहाड़ खड़ा किया। इसके बावजूद भी नीदरलैंड से जीतने में इसके पसीने छूट गए। पाकिस्तान धीमी शुरूआत से उबरते हुए पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में नीदरलैंड को 16 रन से हराया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और चार ओवर में मात्र तीन ही रन बन सके । छह ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 10 रन था। विवियन किंग्मा ने इमामुल हक (दो) को पगबाधा आउट किया । सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 109 गेंद में 109 रन बनाकर टीम को संकट से निकाला । उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। जमां और कप्तान बाबर आजम (85 गेंद में 74 रन) ने दूसरे विकेट के लिये 168 रन की साझेदारी की। शादाब खान ने 28 गेंद में नाबाद 48 रन बनाये जिसकी मदद से पाकिस्तान ने छह विकेट पर 314 रन जोड़े ।

नीदरलैंड के लिये तेज गेंदबाज बास डि लीड ने 10 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिये। जवाब में नीदरलैंड ने आठ विकेट पर 298 रन बना लिये थे । कप्तान स्कॉट एडवडर्स 60 गेंद में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह और पांचवें नंबर पर उतरे टॉम कूपर दोनों  ने 65 रन बनाये । पाकिस्तान के लिये हारिस रऊफ और नसीम शाह ने तीन- तीन विकेट लिये ।

ये भी पढ़ें:-ब्राजील और अर्जेंटीना विश्व कप क्वालीफायर रद्द करने पर सहमत फीफा, दोनों टीमों को भरना होगा जुर्माना

संबंधित समाचार