फिल्मों के बायकॉट काे लेकर ट्रोलर्स पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- हम सबने चुप रहकर की गलती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इन दिनों फिल्म बायकॉट का ट्रेंड जोरों पर है। मूवी की बायकॉट का असर भी खूब देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री इससे बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभी हाल ही में आमिर खान और करीना कपूर की अभिनीत मूवी लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों ने बायकॉट कर दिया। इससे फिल्म की …

मुंबई। इन दिनों फिल्म बायकॉट का ट्रेंड जोरों पर है। मूवी की बायकॉट का असर भी खूब देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री इससे बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभी हाल ही में आमिर खान और करीना कपूर की अभिनीत मूवी लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों ने बायकॉट कर दिया। इससे फिल्म की कमाई बेहद कम कर रही। बायकॉट के बली चढ़ती फिल्मों को लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर खुलकर सामने आए हैं।

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करने को लेकर कहा है कि इस मामले में हम सबने चुप रहकर गलती की है और इस ट्रेंड को खत्म करने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ रहने की जरूरत है।

अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा फिल्मों को बायकॉट किये जाने के मामले में हम सबने इस बारे में चुप रहकर गलती की है। जब सब इस पर चुप रहकर अपनी डिग्निटी बना रहे थे, तब लोग इसका फायदा उठाने लगे। इंडस्ट्री में लोग सोच रहे हैं कि उनका काम उनके लिए बोलेगा। हालांकि अब ट्रोलर्स ने इसे अपनी आदत बना ली है।

अर्जुन कपूर ने कहा कि अब इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है। क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं, वो सच्चाई से बहुत दूर होता है। जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, तो उस समय लोग उन्हें हमारे नाम की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की वजह से पसंद करते हैं। हालांकि, यह अब बहुत ज्यादा हो रहा है और यह गलत है।

ये भी पढ़ें:-जापान में रिलीज होगी मैथमेटिशियन आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’

संबंधित समाचार